Nathuram Godse Biography in Hindi | नाथूराम गोडसे का जीवन परिचय और इतिहास
Nathuram Godse Biography life history information story in Hindi | नाथूराम गोडसे की जीवनी जीवन परिचय और इतिहास नाथूराम गोडसे ( Nathuram Godse) , नाम सुनते ही गांधीजी के एक भयानक हत्यारे का अक्स द्रष्टि पटल पर स्वतः ही बन जाता है| आखिर कैसा दुष्ट व्यक्ति होगा जिसने एक महात्मा को मार दिया, जरा सी भी दया नहीं आई| आजादी के समय से ही, पुरे भारतवर्ष में यह चर्चा का विषय रहा है, आखिर नाथूराम ने गांधीजी को क्यूँ मारा| आज की जो पीड़ी है, क्या वो कभी समझ पाएगी आज़ादी के समय हिन्दुओं के साथ कितने अत्याचार हुए| पाकिस्तान में तो मुसलामानों ने हिन्दुओं के साथ राक्षसों के सामान व्यवहार किया ही था| भारत में भी पाकिस्तान से आये हुए हिन्दू शरणार्थियों से ज्यादा मुसलामानों के हितों का ध्यान रखा जा रहा था| ऐसा हम नहीं कह रहे है, यह नाथूराम गोडसे के द्वारा दिए गए कोर्ट में एक बयान का एक अंश है, जो इनके छोटे भाई गोपाल गोडसे ने अपनी एक किताब (Why I Assassinated Gandhi) में लिखा था| हिन्दुओं के साथ पाकिस्तान में हिंसक व्यवहार और भारत में शीर्ष नेताओं (गांधीजी) द्वारा हिन्दुओं के हितों को दरकिनार कर, मुसलामानों ...