16 Shringar | हिन्दू धर्म में नारी के सोलह श्रृंगार की सम्पूर्ण सूचि
16 shringar | Solah Shringar (singar) abhushan name item list in hindi | हिन्दू धर्म में नारी (स्त्री) के सोलह श्रृंगार आभूषण की सूचि हिन्दू धर्म में महिलाओं के सोलह श्रृंगार (16 Shringar) का अपना एक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्त्व है| हिन्दू महिलाएं विशेष त्योहारों और खासकर शादी वाले दिन 16 श्रृंगार करती हैं सोलह श्रृंगार (16 Shringar) का महत्त्व नई नवेली दुल्हन के लिए तो बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है| हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार नव विवाहिता स्वयं भगवान् लक्ष्मी और पार्वती का स्वरुप मानी जाती है| महालक्ष्मी को हमेशा ही 16 श्रृंगार धारण किये हुए सुख स्म्रधि की देवी के रूप में पूजा जाता है| 16 श्रृंगार का अर्थ क्या है| सामान्यतः सोलह श्रृंगार (16 Shringar) का अर्थ 16 तरह के आभूषणों से है| यह 16 तरह के आभूषण नव विवाहिता अपने शरीर के अलग अलग अंगों पर धारण करती हैं| सर से लेकर पैर के अंगूठे तक 16 तरह के सोने के आभूषणों को पहना जाता है| लेकिन आज कल सोने की जगह डायमंड और artifical आभूषणों का भी प्रयोग होता है| भारत में पुराने समय से 16 श्रृंगार नई दुल्हन और सुहागन के सोंदर्य का प्रतीक...